03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

NEET-UG परीक्षा के लिए दून पुलिस की कड़ी तैयारी, परीक्षा केंद्रों पर रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : NEET-UG राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष ब्रीफिंग देकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा को देखते हुए पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर विस्तृत निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कंट्रोल रूम, जैमर और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना समय पर पूरी हो जाए और सभी उपकरण सुचारु रूप से कार्य कर रहे हों। साथ ही परीक्षा के दिन निर्धारित समय से चार घंटे पहले सभी केंद्रों की सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की चहारदीवारी और प्रवेश व्यवस्था का भी निरीक्षण करने को कहा है। यदि किसी केंद्र पर सुरक्षा संबंधी कोई कमी पाई जाती है तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों और संबंधित संस्थान प्रशासन को देकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

परीक्षा के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के भीतर केवल परीक्षार्थियों और अधिकृत कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

दून police ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भी विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मोबाइल पुलिस पार्टियों की तैनाती की जाएगी, जो लगातार क्षेत्र में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास बिना कारण घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और ढाबों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहां ठहरे लोगों का सत्यापन किया जाएगा और परीक्षा से पहले या दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ठहरने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Hot this week

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Mussoorie से लौटते समय युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Mussoorie से देहरादून लौट रहे एक...

LUCC chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

एफएनएन, देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC...

Topics

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Cheque Bounce मामले में 3 महीने जेल, 7.35 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया

एफएनएन, नई दिल्ली : Cheque Bounce बॉलीवुड अभिनेता राजपाल...

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)...

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img