03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में आबकारी विभाग ने छह विदेशी शराब ठेके किये सील

Spread the love
  • आठ माह का बकाया राजस्व नहीं चुकाने पर गिरी गाज, कई और डिफाल्टर भी निशाने पर 

एफएनएऩ, देहरादूनः राजधानी देहरादून में आबकारी विभाग ने गुरुवार रात ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए शहर के छह विदेशी शराब ठेके सील कर दिये। आरोप है कि इनके ठेकेदारों ने कई महीने की लाखों रुपये की बकाया राजस्व राशि दबंगई और धींगामुश्ती के चलते विभाग में जमा नहीं कराई थी। साथ ही इन सभी ठेकों पर कई अन्य अनियमितताओं में लिप्त  होने के गंभीर आरोपों में भी यह कार्रवाई की गई है।

देहरादून में आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाते हुए शहर में चल रहे विदेशी शराब के छह ठेके गुरुवार देर रात सील किए हैं। यह कार्यवाही आबकारी विभाग द्वारा की गई है। जिन विदेशी शराब ठेकों को सील किया गया है उनमें राजपुर रोड, बिंदाल चौक, कारगी चौक, रायपुर, सर्वे चौक और जाखन के ठेके शामिल हैं। आरोप है कि चालू वित्तीय वर्ष के आठ माह गुजरने के बाद भी इन ठेकों के संचालकों ने तय राजस्व की रकम विभाग को समय पर चुकाई नहीं है।

आठ माह का लाखों रुपये का राजस्व बकाया होने पर आबकारी विभाग ने ठेकों को सील कराने की कड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि अरसे से राजस्व जमा न कराने वाले कई अन्य संचालकों के शराब के ठेकों पर भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। फिलहाल राजधानी में विदेशी शराब के छह ठेके सील किए गए हैं। हालांकि कई और डिफाल्टर ठेकेदार विभाग के निशाने पर हैं। आगे देखना है कि विभाग का बकाया मारे बैठे कितने और शराब ठेकों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी?

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img