03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब आनलाइन होगी लकड़ी और अन्य वनोपज की नीलामी

  • मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड वन विकास निगम के ई-आक्शन पोटॅल का शुभारंभ

एफएनएन, देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उत्तराखण्ड वन विकास निगम के ई-आक्शन पोर्टल का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि अब वन विकास निगम वन उपजों और प्रकाष्ठ (लकड़ी) की  ई-आक्शन प्रक्रिया से आनलाइन नीलामी करेगा। इस साफ्टवेयर के विकसित होने से ई-गवर्नेंस प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा और खरीददारों को अनावश्यक परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ेगी। उम्मीद जताई कि इससे एक तरफ तो वन विकास निगम के कार्यों में तेजी आयेगी तो वहीं दूसरी ओर  निगम के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आनलाइन प्रक्रिया से लोगों को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। साथ ही समय और धन दोनों की बचत होती है। कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने तथा समय की बचत के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग जरूरी है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि निगम वनों का संवर्द्धन, और पर्यावरण संरक्षण करके और लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त प्रकाष्ठ-उपखनिज उचित दरों पर मुहैया कराकर निरंतर अपना सहयोग देता रहा है। अपने 30 प्रभागों के माध्यम से वन क्षेत्रों में वैज्ञानिक वन प्रबंधन के दृष्टिगत सूखे, उखड़े, गिरे वृक्षों के प्रकाष्ठ का विक्रय करने और उपखनिज का चुगान कराने में जुटा है। निगम के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार ने इस डिजिटल पहल से वनोपज एवं प्रकाष्ठ के विक्रय में प्रगति आने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर अन्य अनेक संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img