03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी में विजय संकल्प यात्रा के समापन पर बोले रक्षा मंत्री – दुनिया में बढ़ी भारत की साख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा के समापन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। कहा कि पंजाब में पीएम नरेन्द्र मोदी की जान से खिलवाड़ पूरी तरह सुनियोजित और कांग्रेस प्रायोजित है। ना भूलें कि इस साजिश को अंजाम देने वाले चरणजीत चन्न को और हरीश रावत ने, परिवार के कहने पर पंजाब का सीएम बनाया। पीएम मोदी की जान लेने पर तुले कांग्रेसियों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्‍होंने कहा कि हरीश रावत भी इस षड्यंत्र में पूरी तरह शामिल हैं। उनकी चुप्पी उन्हें इस गुनाह से नहीं बचा सकती। उनको अपने इस कृत्य के लिए ना सिर्फ माफी मांगनी चाहिए, बल्कि चरणजीत सिंह चन्नी की बर्ख़ास्तगी की मांग भी करनी चाहिए। कांग्रेसी और गांधी परिवार अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं बच सकता।

कहा- मोदी जी के मन में उत्तराखंड के विकास को लेकर एक तड़पन है। केदारनाथ प्रांगण का उन्होंने पुनर्निर्माण कराया। कांग्रेस के नेता आरोप लगाते हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मार्केंटिंग करते है। वे उन गुफाओं में रहने गए जो कांगेस ने बनाई थी। इस तरह के सतही आरोप नहीं लगाने चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिंह भाजपा के दिग्गज नेता भी मौजूद हैं। भाजपा ने इस कार्यक्रम सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है। खासकर गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला विधानसभा से टिकटों के दावेदारी करने वाले इस विजय संकल्प यात्रा में अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाएंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

 

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img