03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सजा दो घर गुलशन से, अवध में राम आए हैं

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • उत्साहित युवाओं ने राज्यमंत्री के पैतृक गांव के समस्त देवालयों में किया दीपोत्सव

एफएनएन, बुलंदशहर : गरज उठे गगन सारा, समुंदर छोड़े अपना किनारा, हिल जाए जहान सारा, जब गूंजे जय श्री राम का नारा। कुछ इसी तरह के भाव वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव उद्यान राज्यमंत्री अनिल शर्मा के पैतृक गांव सुरजवाली में दिखे। अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होते ही पूरा गांव राम मय हो गया। युवाओं ने महिलाओं संग राम यात्रा निकालकर गांव के सभी देवालयों को दीपकों से रोशन कर दिया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

ram
बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन होते ही राम भक्तों को एक संजीवनी मिल गई। उनका करीब पांच सौ साल पुराना सपना अब साकार होता दिखने लगा है। इससे सभी रामभक्तों में जोश और उत्साह दिख रहा है। बुधवार शाम वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव उद्यान राज्यमंत्री अनिल शर्मा के पैतृक गांव सुरजवाली स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर पर युवा और महिलाएं एकत्र हुए। जहां उन्होंने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर गांव के चारों और राम यात्रा निकाली। इस दौरान सभी राम भक्त ढोल नगाड़ों की ताल पर राम रस में डूबकर नृत्य कर रहे थे। गांव के सभी देवालयों में दीपोत्सव करने के बाद यात्रा चामुंडा देवी मंदिर पर ही समाप्त हुई। जहां पर लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर यशु शर्मा, निशांत शर्मा, कपिल शर्मा, नीरज शर्मा, अन्नू शर्मा, बबलू शर्मा, रोहित शर्मा, आदित्य शर्मा, यश शर्मा, पुनीत शर्मा आदि मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...

Topics

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Election Results : बंगाल में BJP 194, असम में 78 सीटों पर आगे

एफएनएन, Election Results : बंगाल में बीजेपी 194 और असम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img