03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत के सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

एफएनएन, चम्पावत: दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसआइटी जांच में दोषी पाए जाने पर उनके साथ ही सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हाइकोर्ट के आदेश पर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच एसआइटी कर रही है। जांच के दौरान देवभूमि विद्यापीठ बनबसा के स्वामी प्रबंधक संचालक चैरब जैन, ऋषिकेश हरिद्वार निवासी अनिल गोयल, विवेक शर्मा निवासी देहरादून, गौरव जैन निवासी रुड़की हरिद्वार, तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी चम्पावत गोपाल सिंह राणा निवासी ग्राम गौरीखेड़ा सितारगंज, मुकेश कुमार निवासी दिया विरिया मझोला खटीमा एवं प्रदीप कुमार निवासी ग्राम दिया चांदपुर विरिया मझोला थाना खटीमा को छात्रावृत्ति घोटाले में संलिप्त पाये जाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

ff

तीन अभियुक्तों चैरव जैन, अनिल गोयल, गौरव जैन ने पूर्व में ही माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से अग्रिम जमानत ले ली। मामले में अभियुक्त गौरव जैन पूर्व से ही किसी अन्य मामले में जनपद हरिद्वार में जेल में निरूद्ध है जिसे बी वारंट में जनपद चम्पावत लाकर पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा दो अभियुक्तों मुकेश कुमार एवं प्रदीप कुमार को बीती 27 जुलाई को खटीमा यूएसएनगर से गिरफ्तार किया गया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी वांछित चल रहे थे। गुरुवार को तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा निवासी ग्राम गौरीखेड़ा थाना सितारगंज उधम सिंह नगर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img