03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौत या हत्या? सोनाली फोगाट के पोस्टमॉर्टम से हुए खुलासे ने चौंकाया, जानिए क्या है रिपोर्ट

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : भाजपा नेता सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोनाली के शव पर चोट के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये चोट किसी भारी या ठोस चीज से लगी होगी। सोनाली फोगट मौत मामले पर आईजीपी ओएस बिश्नोई ने बताया कि अंजुना थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। मृतक के भाई ने उसके पीए और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का जिक्र किया है।

1-2 घंटे में विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने की उम्मीद है। आज रात पीड़ित का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि सोनाली फोगाट के शरीर की जांच करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों को शरीर पर कोई धारदार चोट नहीं मिली है। वहीं, मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनाली फोगाट के परिवार के लोग काफी संगीन आरोप लगा रहे हैं। उसकी उच्चस्तरीय जांच होना ही चाहिए ताकि सच सामने आ सके। गोवा सरकार को जांच करनी चाहिए।

  • गोवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया

इससे पहले गोवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सोनाली के परिवार ने उनके पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने गोवा पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था। गोवा पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी रिंकू ने बताया था कि उसकी बहन सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में आदमपुर सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसी दौरान गोहाना के पास खेड़ी निवासी सुधीर सांगवान को पीए की नौकरी पर रख लिया था। सुधीर ने भिवानी निवासी सुखविंद्र श्योराण को भी अपने साथ रख लिया।

  • सोनाली की जेठानी ने लगाए थे गंभीर आरोप

सोनाली की जेठानी अंजना ने आरोप लगाया था कि घटना वाले दिन शाम को सोनाली के मोबाइल फोन पर कॉल की थी, तो फोन उनके पीए सुधीर ने उठाया। फोन उठाने के बाद अंजना ने कहा कि बाहर मौसम कितना अच्छा है तो सुधीर ने कहा कि मैं अभी उठा हूं और हम मुंबई में हैं।

उस समय मुझे पता चला कि सोनाली मुंबई में है। सुबह सोनाली की मौत होने का पता चला तो कई बार सुधीर को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब फोन उठाया तो उसने कहा कि रात को शूटिंग के चलते मुंबई से गोवा आ गए थे। अंजना का कहना है कि गोवा पुलिस जांच करे तो सामने आ जाएगा कि वे मुंबई गए थे या नहीं।

जेठानी अंजना और सोनाली की बहन रेमन ने कहा कि वर्ष 2019 में आदमपुर चुनाव से पहले सुधीर सांगवान सोनाली के प्रचार में लगा था। धीरे-धीरे सोनाली को अपने जाल में फंसा कर उसका पीए बन गया। उसने पूरी तरफ से सोनाली को अपने प्रभाव में ले लिया।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img