Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहगंज पश्चिमी के गांव में चारपाई पर पड़ा मिला वृद्ध का शव,...

फतेहगंज पश्चिमी के गांव में चारपाई पर पड़ा मिला वृद्ध का शव, संपत्ति की खातिर हत्या का शक

एक संदिग्ध हिरासत में, फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ हाईवे ने भी की पड़ताल

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। थाना क्षेत्र के गांव ट्यूलिया में शनिवार सुबह 55 साल के किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। संपत्ति हथियाने की मंशा से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शक के घेरे में आए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव ट्यूलिया में 55 वर्ष के शांति पाल घर में अकेले ही रह रहे थे। शांति पाल की पत्नी कुछ साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। 12 अक्तूबर शनिवार सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति हड़पने की नीयत से शांति पाल की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई। सीओ हाइवे भी फॉरेंसिक टीम के साथ जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। साथ ही एक संदिग्ध को इस मामले में हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments