Tag: in custody

फतेहगंज पश्चिमी के गांव में चारपाई पर पड़ा मिला वृद्ध का शव, संपत्ति की खातिर हत्या का शक

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। थाना क्षेत्र के गांव ट्यूलिया में शनिवार सुबह 55 साल के किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। संपत्ति हथियाने की मंशा से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शक के घेरे में आए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

एटा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में मारपीट, एफआईआर दर्ज

एफएनएन ब्यूरो, एटा। जनपद एटा की जलेसर तहसील के गांव सराय नीम में सोमवार सुबह प्राथमिक विद्यालय खोलने को लेकर कहासुनी के बीच प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र को थप्पड़ मार दिया। बाद में दोनों के बीच खूब मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मारपीट के आरोपी शिक्षामित्र को हिरासत में ले लिया है।