03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज आंध्र प्रदेश से टकराएगा साइक्लोन मिचौंग, चेन्नई में तूफान ने ली 8 लोगों की जान, 200 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो रही है। चेन्नई हवाई अड्डे के रनवे पर पानी भर गया है। चेन्नई हवाईअड्डे पर आने और जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद कर दी गईं। 33 उड़ानें चेन्नई से बेंगलुरु डायवर्ट की गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर ढाई बजे मिचौंग चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और नेल्लोर से 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। तूफान के पांच दिसंबर की सुबह बापटला के करीब नेल्लोर और मछलीपट्टनम को पार करने की संभावना है।

चक्रवात तूफान को लेकर पल-पल के लाइव अपडेट्स

तिरुपति के सभी 5 प्रमुख बांध पूरी क्षमता से बह रहे

तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के कारण तिरुपति के सभी 5 प्रमुख बांध पूरी क्षमता से बह रहे हैं।

इन चार जिलों में स्कूल बंद

तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को 4 जिलों – चेन्नई, कांचीपुरम, थिउवल्लूर और चेंगलपेट में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की। इन सभी जिलों के सड़कें और उपनगर फिलबाल पानी में डूबे हुए हैं और बिजली और सड़क नेटवर्क ठप्प हैं।

टीटीडी विधायक ने जलमग्न इलाकों का लिया जायजा

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और तिरूपति के विधायक भुमना करुणाकर रेड्डी और नगर आयुक्त हरिथा ने पुलावनी गुंटा और गोलावनी गुंटा क्षेत्रों का जायजा लिया। यह इलाका बारिश के बाद जलमग्न हो चुका है।

इन इलाकों में बनी बाढ़ी की स्थिति

चेन्नई के वेस्ट तांबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, लोग नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां तेज, दून में दस दिसंबर तक प्रभावित रहेगी इंटरनेट सेवा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले सीएम स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चक्रवात से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की। वहीं, उन्होंने चक्रवात प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित किए।

तूफान की वजह से आठ लोगों की मौत: चेन्नई पुलिस

चक्रवात तूफान की वजह से चेन्नई में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी है।

गजपति जिले के सभी स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान मिचौंग का ओडिशा में भी दिखने वाला है। भारी बारिश के मद्देनजर, गजपति जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र को 6 दिसंबर तक बंद रखा गया है।

बाढ़ की वजह से 15000 लोगों का हुआ विस्थापन

चेन्नई के कई निचली इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अवदी, तांबरम इलाकों से तकरीबन 15,000 लोगों को निकाला गया है और राहत शिविरों में रखा गया है। चेन्नई में 200 और अन्य बाहरी इलाकों में 100 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img