Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकेदारनाथ दर्शन के लिए निकले तीन युवक, बाइक अनियंत्रित होकर खाई में...

केदारनाथ दर्शन के लिए निकले तीन युवक, बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत और दो घायल

एफएनएन, देहरादून : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी तीनों युवक केदारनाथ धाम दर्शन के लिए एक ही बाइक पर निकले थे। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला। और एक शव भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

घायल
-विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
– अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष

 मृतक
-आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments