03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, संजू को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें लगीं

  • 27 मुकदमे दर्ज हैं पुलिस को गच्चा देकर फरार हुए बरेली निवासी संजू पर
  • 15 मुकदमे सिर्फ बरेली में, पास्को एक्ट के तहत भी दर्ज है मामला

एफएनएन, रुद्रपुर : पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ संजू 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। उस पर यूपी- उत्तराखंड में 27 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 15 मुकदमे सिर्फ बरेली में ही विचाराधीन हैं। वह शातिर अपराधी है और पास्को एक्ट के तहत भी जेल जा चुका है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 8 टीमें लगाई गई है जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने आज प्रेस वार्ता कर संजू के साथ ही गिरफ्तार किए गए ट्रांजिट कैंप निवासी अंशु रस्तोगी पुत्र राजा रस्तोगी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंशु रस्तोगी के पास से लेडीज पर्स, मोबाइल फोन, पायल विछुवे के अलावा मोटरसाइकिल आदि बरामद की गई है। बताया कि अंशु शातिर बदमाश है और उसका साथी फराक संजू उर्फ रघु उर्फ संजय कुमार पुत्र राजेंद्र पाल निवासी ग्राम सकुली, थाना शाही, उत्तर प्रदेश 27 मुकदमों में नामजद है। उत्तर प्रदेश के बरेली में ही उस पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि संजू को गिरफ्तार करने की पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शहर में आए दिन होने वाली लूट की घटनाओं में भी यही बदमाश होना प्रतीत होते हैं। आपको बताते चलें कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी के दौरान सिडकुल चौकी में तैनात उपनिरीक्षक मोहन चंद्र भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img