एफएनएन, लखनऊ : पशुपालन निदेशालय और उप्र पशुधन विकास परिषद को केंद्र से मिले करोड़ों ईयर टैग गुम हो गए हैं। जो गांव-गांव गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं के कानों पर उनकी पहचान और टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए अस्पतालों को भेजे गए थे। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। टैग न मिलने पर एफआईआर कराई जाएगी। इससे विभाग में अफरा-तफरी मच गई है और चिकित्सक टैग ढूंढने में लगे हैं।







