03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एअर फोर्स F-7 प्लेन, धमाके के बाद मच गई चीख पुकार

एफएनएन, नई दिल्ली: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में जा टकराया। इस हादसे में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई है। इस भयानक हादसे से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया कि जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल परिसर में भारी नुकसान हुआ।

मुहम्मद यूनुस ने घटना पर जताया दुख

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी और सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में वायु सेना, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज के कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को जो क्षति हुई है, वह अपूरणीय है। यह राष्ट्र के लिए गहरे दुख का क्षण है।”

बांग्लादेशी आर्मी की ओर से इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि विमान सोमवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 BGI प्रशिक्षण विमान उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने डेढ़ मिनट में उड़ान भरी थी।

हादसे की जगह मच गई चीख-पुकार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलता हुआ मलबा और जख्मी लोगों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार मच गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, लेकिन अभी तक हताहतों की सटीक संख्या का पता नहीं चल सका। मौजूदा जानकारी के अनुसार, कम से कम एक शख्स की मौत हुई है। आशंका है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है।

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img