03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में कोरोना का कहर, सीएम केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोविड-19 के नए मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। 28 अक्टूबर को रोज सामने आने वाले मामलों का आंकड़ा पहली बार 5,000 के पार कर गया था। 11 नवंबर को यह संख्या 8,000 का आंकड़ा पार कर गई थी। अधिकारियों ने कहा कि बैठक के लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं को बुलाया गया है। विपक्षी दलों ने कहा कि वे अपर्याप्त जांच जैसे मुद्दे उठाएंगे और ऐहतियाती कदमों के उचित क्रियान्वयन पर जोर देंगे।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे होगी।” आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, और मुख्यमंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न पार्टियों के सभी नेताओं, सांसदों और विधायकों से सहयोग मांगेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वह बैठक में शामिल होंगे, लेकिन यह कदम देर से उठाया गया है। उन्होंने कहा,”मैं सुझाव दूंगा कि आप सरकार लॉकडाउन के बारे में बात करने की बजाय बाजारों में फेस मास्क लगाने और भौतिक दूरी के निर्देशों का पालन करने जैसे सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करें।” दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी भी सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “हम अपर्याप्त जांच का मुद्दा उठाते रहे हैं। इसके अलावा हम बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध का मुद्दा भी उठाएंगे।”

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img