03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर सिडकुल में ट्रक से कुचलकर युवक-युवती की मौत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : सिडकुल में बजाज फैक्ट्री के सामने एक बाइक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप का रहने वाला चमन और उसके पड़ोस में रहने वाली युवती ज्योति भट्टाचार्य नौकरी की तलाश में आज सुबह सिडकुल गए थे। उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। कुछ आगे बढ़े ही थे कि एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहा युवक फुटपाथ पर गिरा जबकि चमन और ज्योति भट्टाचार्य सड़क पर गिरने से उनकी कुचलकर मौत हो गई। इस घटना से युवक युवती के परिजनों में कोहराम मच गया।आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

Hot this week

Dehradun में दिनदहाड़े कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या, सोने का कंगन गायब

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के रायपुर थाना क्षेत्र की...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...

Topics

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img