03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

होटल ली कैसल के ‘ कबाना रेस्टोरेंट ‘ में युवती से छेड़छाड़ पर विवाद, पार्किंग में तलवारें चलीं

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर के होटलों में रूफ टॉप पार्टी कल्चर में नशा विवादों की वजह बन रहा है। ताजा मामला किच्छा रोड स्थित ली कैसल होटल के कबाना रेस्टोरेंट का है। यहां डिनर करने पहुंचे एक परिवार की युवती से नशे मे धुत युवको द्वारा छेड़छाड़ करने के बाद विवाद बढ़ गया। पहले गाली गलौच हुई और फिर होटल की पार्किंग में तलवारे चलीं। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक किच्छा के रहने वाले लवी तनेजा परिवार और रिश्तेदारों के साथ डिनर करने किच्छा रोड स्थित कबाना रेस्टोरेंट आए थे। वहां शराब के नशे में धुत सितारगंज के रहने वाले कुछ युवकों ने लवी तनेजा की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध के बाद वहां गाली गलौज शुरू हो गई।

रेस्टोरेंट के मैनेजर ने बाउंसरो की मदद से सितारगंज के इन युवको रेस्टोरेंट से बाहर तो कर दिया पर वह पार्किंग मे तनेजा परिवार का बाहर आने का इन्तेजार करने लगे। जैसे ही लवी अपने रिश्तेदार के साथ पार्किंग में पहुंचे, वहां मौजूद युवको ने लवी तनेजा और उसके रिश्तेदार पर हमला कर दिया। तलवारे चलीं जिसमे लवी तनेजा का हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। जानकारी रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को मिलने पर नाइट ड्यूटी पर तैनात दारोगा संदीप शर्मा मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे।

वहीं तहरीर परिजनों के द्वारा रुद्रपुर कोतवाली की रम्पुरा पुलिस चौकी को सौंप दी गई है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, परिवारिक सूत्रों की मानें तो तनेजा परिवार की ओर से तहरीर पुलिस को दी जा रही है। परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों के द्वारा उन पर समझौते के लिए दबाब बनाया जा रहा है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img