03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बीजेपी विधायक के विवादित शब्द! बोले-भारत में भी हो सकते हैं नेपाल जैसे हालात

Spread the love

एफएनएन, गुना: गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने पड़ोसी देशों में हो रही घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए बड़ा बयान दे डाला है। शाक्य ने कहा कि मौजूदा हालात भारत के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं, इसलिए युवाओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विवादित बोलते हुए कहा  कि भारत में नेपाल जैसै हालात हो सकते हैं, यहां भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है । इसलिए 18 से 30 साल के युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

शाक्य ने कहा कि लंका में आग लग गई, बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया, पाकिस्तान में आतंकवादियों की फौज पैदा हो रही है और नेपाल भी बर्बाद कर दिया गया। अब सबकी निगाहे हिंदुस्तान पर है, अपने देश में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है क्योंकि घटनाएं  ही ऐसी हो रही हैं । इस ओर तत्काल ध्यान देने की जरुरत है।

विधायक शाक्य ने सुझाव दिया कि देश के 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को अनिवार्य रूप से सैन्य प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। बदलते हालात में राष्ट्र की सुरक्षा और समाज की मजबूती के लिए यह कदम जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ऐसी तैयारी नहीं की गई, तो भारत में भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शाक्य ने मंच से स्पष्ट कहा कि वे गुना कलेक्टर से अनुरोध करेंगे कि उनकी बात को लिखित रूप में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तक पहुँचाया जाए। लिहाजा पन्ना लाल शाक्य का ये बयान काफी चर्चित हो रहा है। पन्नालाल शाक्य राज्य स्तरीय जूडो एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह पर ये शब्द बोले हैं।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img