03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए उसकी हत्या की, विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अनीता हत्याकांड ने नया मोड़ लिया है। जिसके बाद ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए उसकी हत्या की है। वहीं, मृतक महिला के पति की तहरीर पर आरोपी विष्णु के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि रविवार को बरौर नदी में अनीता का शव मिला था।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उधम सिंह नगर का है। यहां 15 अप्रैल को अनीता ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के साथ मजदूरी करने के लिए गई थी। इसी दिन अनीता और उसके पति की फोन पर अच्छे से बात भी हुई। लेकिन उसके बाद अनीता का कुछ पता नहीं चला। वहीं, श्याम ने ठेकेदार को फोन कर अपनी पत्नी की जानकारी लेनी चाही। जिस पर श्याम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद श्याम को रविवार महाराजपुर लालपुर में से नदी से महिला का शव मिलने की जानकारी हुई।

मौके पर पहुंचे श्याम ने देखा कि यह महिला उसकी पत्नी अनीता है। बताया गया कि अनीता का सिर कुचला पड़ा था। साथ उसके सोने के गहने भी गायब थे। श्याम का कहना है कि वह ठेकेदार की नीयत अच्छे से जानता है। उसी ने अनीता की हत्या जेवर लूटने की मंशा से की है। इस घटना को अंजाम देने के बाद लाश को नदी में फेंका गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img