03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को किया नमन

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर: महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सिटी क्लब में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू दूर दृष्टि वाले प्रधानमंत्री थे। पंडित नेहरू ने ही देश की नींव रखी। उन्होंने सभी को साथ लेकर एक अखंड भारत की स्थापना की। उन्होंने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का काम किया। वर्तमान का भारत उन्हीं की देन हैं। जब उन्होंने देश की भागडोर संभाली थी, उस समय देश के सामने कई चुनौतियां थीं, जिनका सामना करते हुए उन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। आज का विकसित भारत पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूरदृष्टि का ही परिणाम है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महानगर अध्यक्ष ने कहा आज प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की बुराई करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि नेहरू जी के द्वारा देश में खड़ी की गई संपत्ति को बेच-बेच कर अपने पूंजीपति मित्रों को मालामाल कर रहें है और देश के युवाओं को नफरत की आग में धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू नंे नए भारत की नींव रखी थी। आज के हीं दिन 27 मई 1964 को नहरू जी सदा के लिए इस दुनियां को छोड़ कर चले गए थे। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में ऐसे समय में देश की बागडोर संभाली जब उन्हें देश में संवैधानिक ढांचे की स्थापना करने के साथ देश के आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का भी हल करना था। इसके बाद देश ने कई तरह के बदलाव और चुनौती के उतार चढ़ाव भरे समय भी देखे। नेहरू जी को मुख्य रूप से देश के स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में गांधी जी के अनुयायी और कर्मठ कांग्रेस नेता के तौर पर देखा जाता है। वे स्वतंत्रता आंदोलन में कई बार जेल गए और कांग्रेस में युवाओं का प्रतिनिधित्व किया। देश की आजादी में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। नेहरू जी ने देश में विज्ञान और तकनीकी के विकास को भी बड़ा योगदान दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, ममता रानी, सुनील आर्य, उमा सरकार, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, बाबू खान, सपना गिल, लखविंदर सिंह बेदी, जयदीप, छत्रपाल, नवीन खेतवाल, प्रकाश शर्मा, सुरेश यादव, रामकृष्ण सैनी, संजीव राठौर, आसिम पाशा, इरशाद अहमद, जमील अहमद, आसिफखान, भूपेन्द्र कुमार, फरीद मंसूरी, अजीज खान, राधेश्याम बंसल, साजिद खान, रोहित चौहान सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

ये पढ़ें- अल्मोड़ा: रेस्टोरेंट में हुआ जोरदार धमाका, पास के मकानों में आईं दरारें; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img