03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट अपने पुत्र हेमंत बिष्ट के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

एफएनएन, देहरादून : आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आप में शामिल कर लिया। उन्होंने आज कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट की ओर से आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जिस पर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं, जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है और उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है।

उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और ऐसे लोग जो काम का विजन रखते हैं उन सभी का आप पार्टी में स्वागत है। कांग्रेस में सच्चे कार्यकर्त्‍ताओं की कद्र नहीं है जिसका कारण जोत सिंह जी का पार्टी को अलविदा कहना है।

उन्होंने कहा कि कल शनिवार को देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और जोत सिंह बिष्ट पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत होगा। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू होंगे। उन्होंने जोत सिंह को पार्टी में शामिल होने पर बहुत शुभकामनाएं दी हैं।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img