03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कांग्रेस शीतकालीन सत्र के लिए तैयार, मुद्दों को धार देने में जुटी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस ने 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 28 नवंबर को विधानमंडल दल की बैठक होनी है, लेकिन इससे पहले पार्टी संगठन स्तर पर बैठक बुला सकती है। बैठक में सदन के अलावा सड़क पर किन मुद्दों को उठाया जाए, तय किया जाएगा।

प्रदेश में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, विधानसभा बैक डोर भर्ती घोटाला, अंकिता भंडारी हत्याकांड, केदार भंडारी प्रकरण, ऊधमसिंह नगर में पिछले दिनों घटी एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे छाए हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन भी कर रही है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी इन्हीं मुद्दों को लेकर बीते दिनों सचिवालय कूच कर चुके हैं। वह अंकिता भंडारी हत्याकांड, यूकेएसएसएससी मामलों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इधर, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों संग विधायकों से अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को कहा गया है।

कहा कि कांग्रेस तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरेगी और जवाब मांगेगी। विधानमंडल दल की बैठक में आगे की रणनीत तय की जाएगी। उधर, संगठन ने भी इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द सरकार को घेरने की तैयारी की है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि पार्टी विधायक जहां राज्य के मुद्दों को सदन में उठाएंगे, वहीं संगठन सड़क पर मोर्चा संभालेगा।

सदन में यदि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया तो कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। कहा कि इस संबंध में एक-दो दिन में पार्टी विधायकों संग संगठन के पदाधिकारियों और शीर्ष नेताओं की बैठक होगी, जिसमें रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img