03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पहाड़ में बदहाल स्‍वास्‍‍थ्‍य सेवा, अस्पताल में डाक्टर नहीं, विधायक दे रहे सिरदर्द की दवा

Spread the love

एफएनएन, नई टिहरी: पहाड़ में बदहाल सेवाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। कैबीनेट मंत्री रेखा आर्य की समीक्षा बैठक में घनसाली विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुलानाखाल में डाक्टर न होने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज अस्पताल में आता है तो उसे डाक्टर नहीं मिलता कई बार तो वह खुद ही मरीजों को छोटी मोटी दवायें दे देते हैं।

  • कैबिनेट मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने जिला सभागार में विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि उनके गृह क्षेत्र हुलानाखाल के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डाक्टर नहीं है।

  • एक फार्मासिस्ट के भरोसे हजारों की आबादी

एक फार्मासिस्ट के भरोसे हजारों की आबादी है। मरीज वहां पर आते हैं तो डाक्टर न होने पर उन्हें कई बार वह खुद सिर दर्द आदि की दवा दे देते हैं। इस शिकायत पर कैबीनेट मंत्री रेखा आर्य ने सीएमओ को हुलानाखाल में डाक्टर की नियुक्ति के निर्देश दिए।

कैबीनेट मंत्री ने सड़क निर्माण के दौरान सर्वे कार्य में लोक निर्माण विभाग, राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से महीने में दो दिन संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

  • मिन स्‍टेडियम के लिए बजट का आश्‍वासन

कैबीनेट मंत्री आर्य ने घनसाली के अंतर्गत घुमेटीधार और देवप्रयाग के अंतर्गत बडियारगढ़, पौड़ीखाल एवं चन्द्रबदनी में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए जल्द ही बजट जारी करवाने का आश्वासन दिया।

  • बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक मे खाद्य विभाग, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, मनरेगा, बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, सिंचाई, चिकित्सा, पेयजल आदि विभागों के अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक विनोद कंडारी, डीएम डा. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ संजय जैन, अधिशासी अभियंता सतीश नौटियाल, अभिषके वर्मा आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img