03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, करन माहरा करेंगे कैंप

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद अब दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल इन सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कमर कस चुके हैं. जहां एक तरफ बीजेपी ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं तो वहीं अब कांग्रेस ने भी उपचुनाव की तैयारियां तेज करते हुए कमेटी गठित कर दी है.

उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी दोनों विधानसभाओं के उपचुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी. वो जल्द ही चमोली में तीन से चार दिनों का कैंप करने जा रहे हैं. उसके बाद वो मंगलौर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव की तैयारी को लेकर बैठक करेंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस विधानसभा की दो खाली सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराना है. मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पीसीसी यानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कमेटी का गठन कर दिया है. पार्टी के नेता दोनों विधानसभाओं में बूथ कमेटियों का गठन करने का काम कर रहे हैं.

बता दें कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. जिसके बाद 17 मार्च से बदरीनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई थी. वहीं, बसपा यानी बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद मंगलौर सीट भी खाली चल रही है. ऐसे में कांग्रेस ने आगामी समय में दोनों विधानसभा सीटों पर होने जा रहे चुनाव पर जीत का दावा किया है.

ये भी पढ़ें- देहरादून में 8 अवैध घरों पर चला ‘पीला पंजा’, पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img