03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मिले थे 590 नंबर पर कंप्यूटर ने दिखाए छह, नीट परीक्षा में फेल घोषित छात्रा ने दी जान

Spread the love

एफएनएन, छिंदवाड़ा: नीट परीक्षा में बेहद कम अंक आने से दुखी मध्य प्रदेश की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा को नीट परीक्षा परिणाम में महज 6 नंबर मिले थे, जिस पर छात्रा औऱ उसके परिजनों को कतई यकीन नहीं था। बेटी को खोने के बाद परिजनों ने जब उसकी ओएमआर शीट निकलवाई तो उसके नंबर 590 निकले, इससे उनका दुख और बढ़ गया। घटना छिंदवाड़ा जिले के परासिया थाना क्षेत्र की है, जहां 20 अक्टूबर को छात्रा विधि सूर्यवंशी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विधि के मामा सचिन राय के मुताबिक, उनकी भांजी इतने कम नंबर आने को लेकर व्यथित थी। परिजनों ने उसे बहुत समझाया कि कोई चिंता की बात नहीं है और उसे दोबारा मेहनत करनी चाहिए, लेकिन उसका दुख कम नहीं हुआ। इंस्पेक्टर सुमेर सिंह ने कहा कि छात्रा की आत्महत्या के इस मामले में मार्कशीट में गलत अंक चढ़ने या कंप्यूटर द्वारा ओएमआर शीट की रीडिंग में गड़बड़ी प्रतीत होती है। विधि ने नीट परीक्षा की अपनी मार्कशीट में जब केवल 6 अंक देखे तो उसे गहरा सदमा लगा. इसमें उसकी रैंकिंग 13 से 14 लाख के बीच थी। परिजनों के लाख समझाने-बुझाने और जांच कराने के भरोसे के बावजूद वह संतुष्ट नहीं हुई। 20 अक्टूबर की सुबह उसने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img