


एफएनएन, देहरादून : जीएसटी चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामले में तीन अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शासन ने अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजी है। वर्तमान में तीनों अधिकारी राज्य कर मुख्यालय में संबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री को जीएसटी चोरी को लेकर गोपनीय शिकायत मिली थी। जिसमें रेलवे स्टेशन पर पार्सल के जरिये आ रहे सामान की टैक्स चोरी करने की शिकायत की गई थी। इस पर शासन ने राज्य कर की विशेष अनुवेषण शाखा और संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त और सहायक उपायुक्त को टैक्स चोरी करने वालों की निगरानी और कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


