03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने नव नियुक्त जिलाधिकारी उदय राज सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी उदय राज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनसे महानगर नव नियुक्त जिलाधिकारी उदय राज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात प्रमुख जन समस्याओं चर्चा करते हुए इनका जनहित में शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया। चुघ ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद मुख्यालय में पिछले कई दशकों से ड्रेनेज व्यवस्था सुचारु न होने के कारण लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किच्छा मार्ग पर पिछले कई वर्षों से कूढ़े का ढेर जमा होने के कारण जहां स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही इस मार्ग से आने वाले राज्य से बाहरी लोगों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कूढ़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से कई संक्रामक बीमारियां फैल रही है। हालांकि प्रदेश सरकार के सहयोग से नगर निगम द्वारा इस समस्या के समाधान के कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन का भी इसमें सहयोग अपेक्षित है। चुघ ने कहा कि नगर के मुख्य मार्गो की दोनों सर्विस लेन न होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किच्छा मार्ग, काशीपुर मार्ग, नैनीताल मार्ग, बिलासपुर मार्ग, किच्छा बाईपास मार्ग व काशीपुर बाईपास मार्ग में सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण करना जनहित में होगा।

इससे मार्ग दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि महानगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं। परंतु यह योजना पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पा रही है। इसके लिए प्रशासन स्तर पर आम जनता को सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि रामनगर में आयोजित हुए जी 20 सम्मेलन के दौरान मुख्य मार्गों के दोनों ओर जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान हटाए गए थे।

उनके पुर्नवास के लिए स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना आवश्यक है। ताकि व्यापारी अपना रोजगार पुनः स्थापित कर परिवार का भरण पोषण बेहतर ढंग से कर सकें। जिलाधिकारी ने चुघ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उक्त सभी जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img