03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सात अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे सीएम योगी, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल, बाबा केदार के कर सकते हैं दर्शन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में अब राजनेताओं को जमावड़ा लगने वाला है। सात अक्टूबर को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के अहम चेहरे इकट्ठा होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देवभूमि के दौरे पर होंगे। सात अक्टूबर को उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होने वाली बैठक में सीएम योगी भी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अक्टूबर को उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सम्मिलित होंगे। वह केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक सात अक्टूबर को नरेंद्रनगर में होनी है। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे।

  • कर सकते है बाबा केदार के दर्शन

माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ इसी दिन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम भी पहुंचेंगे। यद्यपि, अभी उनके केदारनाथ दौरे के कार्यक्रम की विधिवत पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सीएम योगी के संभावित दौरे को देखते हुए व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

  • गृह मंत्री लेगें बैठक

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बीजेपी के अहम चेहरों से लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब इन सभी तैयारियों के लिए खुद गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड का दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का सात अक्टूबर का दौरा भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img