03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरीश रावत के घर सीएम धामी का दौरा, खेत की फसल बनी चर्चा का विषय

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ माह पूर्व अपने जिस खेत में हल चलाकर धान की फसल की तैयार की थी, उसी धान के चावल पूर्व सीएम हरीश रावत को मुलाकात के दौरान भेंट किए। उल्लेखनीय है जिस समय सीएम ने अपने खेतों में हल चलाया था हरीश रावत ने तंज कसा था।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत के डिफेंस कालोनी स्थित आवास पहुंचकर उनका हाल जाना। सीएम धामी ने उन्हें अपने खेत में उत्पादित चावल भेंट किए। खेत में हल चलाने व धान की रोपाई करने पर हरीश रावत ने सियासी तंज कसा था। लेकिन सीएम आज खुद चावल लेकर हरीश रावत के घर पहुंच कर चावल की खुशबू व राजनीति में आत्मीयता का एहसास कराया। मुख्यमंत्री ने कहा, यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img