03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आरपार, सीएम धामी करेंगे शिरकत

Spread the love

एफएनएन, यमुनोत्री: यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आज आरपार हो जाएगी। वहीं टनल के बाहर बने बाबा बौखनाग मंदिर की भी प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे और सुरंग के ब्रेकथ्रू के मौके पर वहां पर मौजूद रहेंगे।

करीब 4.5 किमी लंबी सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। वर्ष 2023 के नवंबर माह में सुरंग के अंदर मलबा आने के कारण 41 मजदूर वहां पर फंस गए थे। उन्हें 17 दिन-रात के खोज-बचाव अभियान के तहत सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उसके बाद वहां पर कार्य बंद हो गया था।

बचे 30 मीटर हिस्से पर तेजी से कार्य शुरू किया
उसके बाद एनएचआईडीसीएल की ओर से वहां पर वर्ष 2024 माह के मध्य में दोबारा कार्य शुरू किया गया और गत माह वहां पर पड़े मलबे को हटाया गया। मलबा हटने के बाद कार्यदायी संस्था नवयुगा कंपनी की ओर से वहां पर सुरंग के आर-पार होने के लिए बचे 30 मीटर हिस्से पर तेजी से कार्य शुरू किया।

बुधवार को सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आरपार हो जाएगी। कार्यक्रम को जिला प्रशासन और एनएचआईडीसीएल की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे और सुरंग के ब्रेक थ्रू के समय वहां पर मौजूद रहेंगे। वहीं कंपनी के मजदूरों को भी सम्मानित करेंगे।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img