03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे सीएम धामी, धाम में मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद सीएम ने यहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कायों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और तेजी से काम कर रही है।

शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी ने सबसे पहले भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी और मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को धाम में कोई असुविधा न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

सीएम ने कहा कि धाम में तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यात्रियों को यहां और भी सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ स्थित सिविल हेलीपैड पहुंचे थे। वहां से बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img