03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नई दिल्ली में सीएम धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस के संचालन व ट्रेन कनेक्टिविटी को लेकर हुई चर्चा

एफएनएन, दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में ट्रेन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाए जाने को लेकर चर्चा की। सीएम धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के बीच ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस के संचालन व पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की स्वीकृति जल्द देने का अनुरोध किया।

साथ ही अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने के लिए भी सीधी रेल सेवा शुरू करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का दोबारा से परिचालन करने और टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी तक नई रेल सेवा शुरू करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों व पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण प्रदेश की आर्थिकी भी सशक्त होगी।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img