03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल, चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर जताई नाराजगी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण। इस दौरान सीएम ने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियो को परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

सीएम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं जाकर देखा। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के पोषक तत्व भोजन में पाए जाएं, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ संबंधित जांच के लिए अस्पताल आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए।

सीएम ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, से भी वार्ता की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि अस्पताल में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को बेवजह घूमना ना पड़े। एक ही स्थान पर मरीज अधिक से अधिक लाभ लें।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img