03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी में देश के सबसे लंबे सस्पेंशन ब्रिज का सीएम त्रिवेंद्र ने किया लोकार्पण

  • मुख्यमंती का दावा, पुल बनने से उत्तराखंड में पर्यटन, तीर्थाटन को मिलेगा बढ़ावा

एफएनएन, नई ‘टिहरी। उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  टिहरी में देश के सबसे लंबे सस्पेंशन ब्रिज डोबरा चांठी का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुल बनने से प्रतापनगर के विकास के द्वार खुल गये हैं। इससे राज्य में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।

लोकार्पण समारोह में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंती ने  कहा कि प्रताप नगर की जनता के त्याग और समर्पण की वजह से ही बहुउपयोगी टिहरी परियोजना से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कृषि भूमि की सिंचाई एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव हो सकी है। उन्होंने पुल निर्माण में देरी के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने एकमुश्त 88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर पुल निर्माण परियोजना को अंजाम तक पहुंचाया है।

तीन अरब की लागत से 14 साल में बना विशाल पुल
यह पुल तीन अरब की धनराशि से चौदह साल की लंबी अवधि में बनकर तैयार हुआ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चार अरब तिहत्तर करोड़ की साठ योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और इंटर कालेज माजफ के प्रान्तीयकरण की घोषणा की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विजय पंवार ने कहा की सीएम त्रिवेंद्र रावत ने एक मुश्त 88 करोड़ देकर प्रतापनगर की जनता की काला पानी की सजा खत्म की है।

दुनिया को आकर्षित करेगी टिहरी झील
सीएम बोले, 42 वर्ग किमी. में फैली लंबी टिहरी झील में पूरी दुनिया को आकर्षित करने की क्षमता है। डोबरा चांठी पुल के बनने से क्षेत्र पर्यटकों की पसंद बनेगा। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में एक हजार नर्सों की भर्ती की जा रही है। 700 डाक्टरों को और तैयार करने का काम किया जा रहा है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img