03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सनसनी : हल्द्वानी हाईवे पर लटकी मिली महिला की लाश

Spread the love

एफ़एनएन, नैनीताल : शहर से करीब दो किमी दूर हल्द्वानी हाईवे पर हनुमानगढ़ के पास सड़क किनारे पेड़ पर महिला रस्सी से लटकी मिली है। मॉर्निंग पर निकली महिला को लोगों ने फांसी पर झुलते देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेजा जा रहा है। महिला की हत्या कर उसे लटकाया गया है या उसने आत्महत्या की है फिलहाल साफ नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। अभी शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने हनुमानगढ़ में सड़क किनारे पेड़ पर महिला का शव देखा तो सूचना तल्लीताल थाने में दी। सूचना पर एसओ विजय मेहता समेत पुलिसकर्मी पहुंच गए और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। कुछ देर बार सीओ विजय थापा भी मौके पर पहुंच गए। महिला की आयु करीब 30 साल बताई जा रही है। एसओ ने बताया कि आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। महिला के नेपाली होने का संदेह होने पर नेपाली मजदूरों को मौके पर बुलाया गया। पर वे शव की शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस फिलहाल शिनाख्त की कोशिश कर रही है। जबकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट कारण बताया जा सकता है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img