03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राहुल गांधी के साथ ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर होने का दावा

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली: सोशल मीडिया पर दो तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि यह मुलाकात राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई, जब ज्योति मल्होत्रा यात्रा में शामिल हुई थी. लेकिन, इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह जानना बेहद जरूरी है.

ज्योति मल्होत्रा एक व्लॉगर और यूट्यूबर के तौर पर काम कर रही थी. ऐसे में उसका किसी भी नेता के साथ दिखाई देना या फोटो खिंचवाना आम बात है. लेकिन, राहुल गांधी के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह फेक है.

वायरल फोटो की क्या है सच्चाई?
असल में, पहली वायरल तस्वीर में जो महिला नजर आ रही हैं, वह ज्योति मल्होत्रा नहीं बल्कि बीजेपी विधायक अदिति सिंह हैं. अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से विधायक हैं. अदिति सिंह पहले कांग्रेस में भी रह चुकी हैं. यह तस्वीर साल 2017 की है, जब अदिति सिंह और राहुल गांधी की मुलाकात हुई थी.

वहीं दूसरी तस्वीर में जो महिला है, वह केरल की रहने वाली है और यह तस्वीर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है.

फिर अदिति सिंह को ज्योति मल्होत्रा कैसे बना दिया गया?
आज के डिजिटल युग में किसी भी नेता के साथ फोटो लेना जितना आम है, उतना ही आम हो गया है फोटो को एडिट करना. फोटोशॉप और अन्य आधुनिक ऐप्स की मदद से किसी भी चेहरे को दूसरे चेहरे में बदला जा सकता है और पूरी कहानी को ही नया रूप दिया जा सकता है. राहुल गांधी की अदिति सिंह और केरल की महिला की तस्वीर के साथ भी यह किया गया है.

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तस्वीर के वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश की एकता अखंडता के खिलाफ ये देशद्रोही, राहुल गांधी के साथ फोटोशॉप कर एक जासूस का फोटो लगा रहा है, जबकि राहुल गांधी के साथ बीजेपी विधायक अदिति सिंह है, ऐसी नीचता करने वालों का यूपी डीजीपी और यूपी पुलिस संज्ञान लें.”

ज्योति मल्होत्रा की फर्जी तस्वीरें पीएम मोदी और अखिलेश यादव के साथ भी वायरल
केवल राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ भी ज्योति मल्होत्रा की एडिट की गई फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, इसलिए किसी भी वायरल फोटो पर आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करना जरूरी है. ऐसी तस्वीरों को आगे भेजने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि वे असली हैं या नहीं.

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img