03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चीन में फिर से कोरोना का कहर, हेबई में फिर लॉकडाउन

  • चीन के दस हाईवे पर यातायात प्रतिबंध,जापान की राजधानी टोक्यो में लगी इमरजेंसी

बीजिंग (एफएनएन) : दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। चीन में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। चीन में पांच महीनों में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं, जिसके चलते चीन के हेबेई प्रांत में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, जापान की राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बीस लाख के पार हो गई है। चीन में पांच महीने में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। इसी के साथ चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 4,634 हो गई है। राजधानी बीजिंग से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं। जापान में लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी। बता दें कि जापान में पिछले 24 घंटे में 6,076 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या दो लाख 58 हजार 393 पहुंच गई है।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img