03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जेईई की परीक्षाओं में मचाई धूम, 14 छात्रों के 90% से अधिक अंक

Spread the love
  •  नौ छात्रों ने 95% से अधिक और चार छात्रों ने 99% से अधिक अंक प्राप्त किए

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के प्रतिष्ठित विद्यालय भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के 14 छात्रों ने जेईई-मेन की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता की ध्वजा लहराई है। नौ छात्रों ने 95% से अधिक और चार छात्रों ने 99% से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।

जहाँ एक ओर विद्यालय के प्रार्थन आनंद शाह ने 99.74%, श्लोक असगोला ने 99.68%, गोकुल बंसल ने 99.58% और नैतिक अग्रवाल ने 99.38% अंकों के साथ जेईई-मेन परीक्षा में अपना दबदबा बनाया, वहीं प्रार्थन आनंद शाह ने ऊधमसिंह नगर में जेईई-मेन परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करके माता-पिता और विद्यालय ही नहीं, वरन् संपूर्ण नगर का गौरव मान बढ़ाया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अन्य उत्तीर्ण छात्रों में तनुज मनराल ने 98.52%, श्रेयस आचार्य ने 98.48%, विवान तेवतिया ने 97.37%, पार्थ सिंह ने 96.46%, सोमेश मेहरा ने 95.81%, अर्णव वाबले ने 94.25 %, वैभव सिंह ने 93.24%, ऋषभ राजपूत ने 93.18%, काव्य कांडपाल ने 92.58% और यशवंत सिंह बोरा ने 90.79% अंकों के साथ जेईई-मेन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया ।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इन सभी मूर्धन्य छात्रों ने अपनी लगन, कठोर परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह लक्ष्य प्राप्त कर अपने सहपाठी छात्रों को भी जीवन में लक्ष्य स्थापित करने और उसे साधने के लिए प्रेरित किया। भारतीयम विद्यालय परिवार ने इन सभी प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

विद्यालय के प्रबंधक भरत गोयल और गुरजीत सिंह कामरा ने इन सभी छात्रों की सफलता पर अत्यंत खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन बालकों की सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।विद्यालय की प्राचार्या रश्मि आनंद, उपप्राचार्य भूपेंद्र सिंह और समस्त विद्यालय परिवार ने प्रार्थन आनंद शाह समेत सभी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाइयाँ दी और निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए आशीर्वचन दिए।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img