03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा फहराया जा रहा है। उत्तराखंड भी स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंग गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

  • सीएम धामी ने किया बलिदानियों को नमन

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण कराता है जिन्होंने माँ भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वीर क्रांतिकारियों के शौर्य, अदम्य साहस एवं अमर बलिदान के परिणामस्वरुप ही आज हम स्वतंत्र भारत में प्रगति के नए अध्याय लिख रहे हैं।

  • सीएम धामी ने बारिश से तबाही पर कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सीएम धामी ने कहा कि इस तबाही में जवान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हम खड़े हैं।

 

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img