03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में बंगालियों के लिए बंग भवन बनाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर के एंबिएंस बैंकट हॉल में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बंगालियों के हितों को लेकर सजग और सतर्क है। इस दौरान बंगालियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने, बांग्ला भाषा को सरकारी भाषा घोषित करने और पाठ्यक्रम में शामिल करने व रुद्रपुर में बंग भवन के निर्माण की मांग की गई।

कार्यक्रम में केंद्रीय जहाज रानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभाजन संबंधी एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई गई।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विभाजन का वो दर्द कितना कष्टकारी था। भारत माता के टुकड़े टुकड़े कर दिए गए, कितना भयावह मंजर था। आज का दिन बलिदान को याद करने का दिन है। इस दर्द की टीस से आज भी लोगो को आंखें नम हो जाती हैं। उस दौरान मानवीय मूल्यों का हनन हुआ। कहा, कि वह उन लोगो को नमन करते है जिन्होंने संघर्ष किया, साथ ही यह भी कहा कि भारत का विभाजन राजनीतिक निर्बलता का उदाहरण है।

बावजूद विभाजन की विभीषिका का दर्द न किसी किताब में पढ़ाया गया और न ही डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया। जिनको आजाद भारत की लड़ाई का जिम्मा सौंपा था, उन्हीं के कारण विभाजन का दर्द लोगो ने झेला। उन्होंने रुद्रपुर में बंगालियों के लिए बंग भवन निर्माण की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के बारे में भी बताया।

विभाजन विभीषिका स्मृति समारोह

Hot this week

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Topics

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img