एफएनएन, किच्छा : नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षावार लूडो और चैस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिससे लूडो में प्रथम स्थान के शुभी और निखत ने स्विफ्ट रूप से प्राप्त किया। चैस प्रतियोगिता में मयंक, जेनुअल और विजय बिष्ट ने अपनी अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ डा मृदुला किशोर ने किया।
इस खेल प्रतियोगिता का संचालन एच आर उपाध्याय और सुरुचि नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डा मृदुला किशोर ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहां इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि जगती है और इससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास होता हैं। इस अवसर पर गीता उपाध्याय, ममता राय, गीता सिंह, संध्या, सुरुचि नेगी, गौरव थापा आदि शिक्षक उपस्थित थे।






