03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वोटर हेल्पलाइन एप से देखें, कब और कहां पड़ेगा आपका वोट, ये सुविधा भी मिलेगी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आने वाले 19 अप्रैल को कब और कहां मतदान होगा। कौन-कौन से प्रत्याशी आपके लोकसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में हैं, ये जानकारी भी आपको चुनाव आयोग का वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप घर बैठे ही देगा। चुनाव आयोग वोटर हेल्पलाइन एप से ऐसी तमाम सुविधाएं दे रहा है, जिससे मतदाताओं को जानकारी के लिए दौड़ न लगानी पड़े।

मतदाताओं का नाम निर्वाचन नामावली में है या नहीं, पहले मतदाताओं को बीएलओ या फिर पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब मतदाता, खुद वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए अपने नाम को वोटर लिस्ट में सर्च कर सकते हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • वोटर हेल्पलाइन एप करना होगा डाउनलोड

इसके साथ ही मतदाता का मतदान केंद्र कहां है। उस सीट पर कौन-कौन से प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं। इसके अलावा मतदाता बनने के लिए भी घर बैठे ही इस एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना होगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

एप के जरिए मतदाताओं की परेशानियों को आसान और सरल किया गया है। जिसके जरिए जनता, वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटर सर्विस, ई-मतदाता कार्ड, चुनाव की जानकारी, प्रत्याशियों की जानकारी, चुनाव के नतीजे के साथ ही शिकायत और सुझाव भी दे सकती है। कुल मिलाकर इस एप में चुनाव संबंधित जनता से जुड़े तमाम चीजों का प्रावधान किया गया है।

Hot this week

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...

Topics

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img