03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Champawat में ₹1 करोड़ की 306 ग्राम स्मैक बरामद, अग्निवीर प्रशिक्षित युवक समेत दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत चंपावत पुलिस की एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टनकपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 306 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के निर्देशन और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टनकपुर कोतवाली क्षेत्र के सैलानी गोठ, काला झाला गौशाला तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान प्लैटिना मोटरसाइकिल (UP 26 AY 5188) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 306 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह (25) और सुनील सिंह (22) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र के बाजार घाट गांव के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह स्मैक पीलीभीत निवासी मनु सिंह से खरीदी थी और इसे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एक नेपाली खरीदार तक पहुंचाने की योजना थी। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील सिंह अग्निवीर भर्ती के तहत प्रशिक्षण ले चुका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह बीमारी का हवाला देकर प्रशिक्षण से घर आया था और बाद में अपने साथी के साथ कथित रूप से नशा तस्करी में शामिल हो गया।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img