03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Badrinath चढ़ावा चोरी केस : एसआईटी ने देहरादून में मुख्य आरोपी के सरकारी आवास की ली तलाशी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून/बदरीनाथ : Badrinath धाम मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी प्रकरण में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच और तेज कर दी है। पुलिस रिमांड मिलने के बाद मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को लेकर एसआईटी बुधवार को देहरादून पहुंची, जहां उसके सरकारी आवास पर विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया।

करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान एसआईटी ने बैंक खातों, भूमि और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों के अलावा कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। जांच टीम ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ कर उसकी चल-अचल संपत्ति, बैंक लेनदेन और अन्य वित्तीय जानकारियां जुटाईं। अधिकारियों के अनुसार, जब्त दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

बदरीनाथ धाम थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी में कोई बड़ी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन बैंक रिकॉर्ड, जमीन और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है।

इस बीच एसआईटी को आरोपी के बदरीनाथ स्थित सरकारी कमरे की तलाशी के दौरान चांदी के सिक्के, चांदी का नाग, चांदी की एक मूर्ति, नेपाली मुद्रा की 50-50 रुपये मूल्यवर्ग की दो गड्डियां तथा करीब पांच हजार रुपये भारतीय मुद्रा मिलने की जानकारी भी मिली है। जांच एजेंसी इन वस्तुओं के स्रोत और मामले से उनके संभावित संबंध की भी पड़ताल कर रही है।

गुरुवार को एसआईटी आरोपी को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) कार्यालय भी लेकर पहुंची, जहां उससे वित्तीय प्रक्रियाओं, अभिलेखों और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई। जांच एजेंसी दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्यों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

एसआईटी को न्यायालय से चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। इस अवधि में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही मामले में अंतिम निष्कर्ष सामने आएंगे।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img