![](https://frontnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
- सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश. रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज
एफएनएन, दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है। मुंबई पुलिस को दस्तावेज सीबीआई को सौंपने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने बिहार सरकार के कदम को सही ठहराया है। कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई को रेफर करने का अधिकार बिहार सरकार को है। सीबीआई चाहे तो इस मामले में नया मुकदमा दर्ज कर सकती है। बता दे कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ही फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में बॉलीवुड की कई हस्तियां जांच के घेरे में आई थी। आरोप था सुशांत का उत्पीड़न किया जा रहा था, हालांकि सुशांत के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड पर ही उसको आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और बिहार में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया, साथ ही उसके परिजन भी इस मामले में नामजद है।