03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पैसे के लिए गाड़ी में डालकर ले गए, पकड़े गए

Spread the love

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प से अपहरण, पुलभट्टा में बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : ट्रांजिट कैम्प से एक वेल्डर को कुछ लोग जबरन गाड़ी में डालकर ले गए।उसकी जमकर पिटाई भी की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पुलभट्टा से दबोच लिया। उनके दो साथी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प के रहने वाले वेल्डर दया किशन का नेपाल सिंह से 75 हजार रुपये को लेकर विवाद है। मंगलवार शाम 6 बजे इनोवा कार में पांच लोग तीन पानी डेम के पास दयाकिशन को इनोवा में डाल कर ले गए। डायल 112 पर सूचना आई। इनोवा का नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। इसी बीच दयाकिशन कार से कूद गया औऱ भागकर गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस को इनोवा कार की लोकेशन मिली तो घेराबंदी कर नेपाल सिंह निवासी शरीफ नगर, इटोवा देवरनिया बरेली, धर्मपाल निवासी सतुईया पुलभट्टा, सुनील कुमार निवासी हरदासपुर कोठरा अजीमनगर, रामपुर को दबोच लिया। उनके दो साथी कुलदीप चतुर्वेदी निवासी कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैम्प व हिमांशु शर्मा निवासी गांधी नगर थाना ट्रांजिट कैम्प है। एसएसपी ने पुलिस टीम की ढाई हजार रुपया इनाम की घोषणा की है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img