03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा में सल्ट के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 6 महीने के मासूम की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, अल्मोड़ा: सल्ट ब्लॉक के झिमार डोटियाल मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक कार गहरी खाई में जा गिरी है. कार में सवार एक छह माह के मासूम की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा गया. चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

शुक्रवार की देर शाम पौड़ी गढ़वाल के अमित नेगी अपनी कार में अपनी भाभी किरण नेगी, भतीजा वंश और किरण की माता सरोजनी के साथ कोटद्वार से पौड़ी गढ़वाल के आसूगांव जा रहे थे. देर शाम जैसे ही वह झिमार से डोटियाल जाने वाले मार्ग पर यात्रा कर रहे थे, कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दौरान किरन कार से ऊपर ही छटक गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

किरन ने घटना की जानकारी फोन से अपनी बहन दीपा को दी. दीपा ने परिजनों को बताया, जिसके बाद उनके भाई ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. सूचना पाकर सल्ट थाने की टीम दुर्घटनास्थल की ओर ओर रवाना हुई. पुलिस को उन्हें ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे वाले स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला.

एसआई मोहन चंद्र ने बताया कि हादसे में छह माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए सीएचसी देवायल में भर्ती कराया गया. प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अक्षय ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रामनगर रेफर किया गया है.

रामनगर में भी चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं घटना की जानकारी के बाद लैंसडाउन के विधायक दलीप सिंह रावत भी देर रात घायलों का हाल जानने रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने भी घायलों का हालचाल जाना.

ये भी पढ़ें:-NEET और UGC NET परीक्षा गड़बड़ी से आया राजनीतिक भूचाल, उत्तराखंड भी रहा है पेपर लीक का एपिक सेंटर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

Topics

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img