03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पार्टी में बुलाकर 24 साल की गर्लफ्रेंड से गैंगरेप, शराब पीने के बाद वहशी बने दोस्त

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. यहां एक महिला का प्रेमी महिला को एक स्कूल में ले गया. जहां पर उसने अपने दोस्तों को बुलाकर खूब शराब पी. जिसके बाद महिला से गैंगरेप किया गया. वहीं, इस घटना से पुलिस में हड़कम्प मच गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कर्मचारी है. बताया गया है कि महिला का भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है. आरोप है कि 23 अगस्त शनिवार की शाम उसका प्रेमी महिला से मिलने की बात कह कर उसे अपने साथ पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीवाला गांव में स्थित एक स्कूल में ले गया. जहां पर उसने अपने पांच दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया. वहां पर उन्होंने खूब शराब पी.

इसके बाद महिला के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया. आरोप है कि यह बात किसी को न बताने की धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद महिला बदहवास हालत में पुलिस के पास पहुंची. मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की गई. जिसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

बताते चलें, हरिद्वार जिले में इससे पहले भी गैंगरेप के कई मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला बीती 9 अगस्त को पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया था. वारदात के बाद युवकों ने कुछ लोगों को आता देख डर के मारे उसे छत से नीचे फेंक दिया, हालांकि घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वायरल वीडियो में नाबालिग मकान के पीछे झाड़ियों में पड़ी हुई और दर्द से कराहती हुई दिखाई दे रही थी. वहीं, पीड़िता ने गांव के ही तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 15 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे थे.

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img