03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टेनिस कोर्ट से घर लौट रहे कारोबारी की हत्या, देहरादून में 14 दिन में 4 मर्डर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और मर्डर हो गया है. आज बुधवार को दिनदहाड़े व्यस्त तिब्बती मार्किट में शख्स को गोली मार दी गई. घटना के बाद घायल शख्स को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मारे गए शख्स की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है.

देहरादून में 40 साल से शख्स की गोली मारकर हत्या: व्यक्ति की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है. फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

तिब्बती बाजार में शख्स को मारी गोली: जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली इलाके में स्थित तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी. गोली मारने के बाद वो लोग फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. वहां एक शख्स को लोगों ने तड़पता देखा. उसके शरीर से खून बह रहा था. इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी: अस्पताल ले जाने तक घायल शख्स का काफी खून बह चुका था. जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी दून अस्पताल पहुंचे. गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है. सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है.

टेनिस खेलकर घर लौट रहे थे अर्जुन शर्मा: पुलिस के अनुसार 40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी में है. वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे. अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे. आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

हत्याकांड के पीछे प्रॉपर्टी विवाद का शक: पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है. ये भी बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था.

देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर 4 मर्डर: तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स की हत्या के साथ देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर ये चौथा मर्डर है. इनमें तीन मर्डर महिलाओं के हुए हैं. 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की हत्या हुई थी. इसके बाद 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी. फिर 2 फरवरी को देहरादन के मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी. इन घटनाओं ने राजधानी देहरादून में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी.

देहरादून जिले में 14 दिन के अंदर हुए 4 हत्याकांड

  • 29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या
  • 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या
  • 02 फरवरी को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या
  • 11 फरवरी को देहरादून में 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img