03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएमओ कार्यालय पर भाईचारा एकता मंच ने दिया धरना

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक रुद्रपुर द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करना और जिला चिकित्सालय में तैनात कर्मचारियों द्वारा पैसे की मांग करने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। धरने पर बैठे भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने संगठन के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार सौरभ गंगवार के साथ बदतमीजी की। अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके अलावा भाईचारा एकता मंच के कई सदस्यों से पैसे की मांग की गई। इससे पूर्व में भी कई बार इनके द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा चुका है। सारी बातों को लेकर नाराज भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया। धरने पर आए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है तथा भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड शासन को कार्रवाई के लिए को लेकर ज्ञापन भेजा है।

 

 

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img